*Gold...हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी पर मुंबई में ₹63 लाख का बकाया, फ्लैटों के रख-रखाव के लिए नहीं चुकाई रकम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
.*Gold...हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी पर मुंबई में ₹63 लाख का बकाया, फ्लैटों के रख-रखाव के लिए नहीं चुकाई रकम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी पर मुंबई के मालाबार हिल स्थित "गोकुल अपार्टमेंट" में फ्लैट के रख-रखाव का करीब ₹63 लाख बकाया है। सोसायटी के सदस्य के अनुसार चोकसी ने 7 वर्षों से मेंटेनेंस नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चोकसी के पास 9वीं,10वीं व 11वीं मंज़िल पर 3- यूनिट हैं और 11वीं मंज़िल पर एक टैरेस है । जिसपर उसने कब्ज़ा किया है। हमें भारत सरकार पर भरोसा है, आरोपी को सज़ा मिलेगी और फ्लैट का मामला जल्द सुलझेगा। ऐसा सोसायटी के एक सदस्य ने कहा था। दौरान विदेश से चोकसी के बारे में यह खबर आई कि वह बैल्जियम में अरेस्ट किए गए हैं हालांकि पंजाब नेशनल बैंक घोटाला व्हिसलब्लोअर हरिप्रसाद एसवी ने गत सोमवार को भगोड़े हीरा व्यवसायी मेहुल पर संदेह जताया चोकसी के यूरोप में शीर्ष कानूनी समर्थन तक पहुंच का हवाला देते हुए चोकसी के भारत प्रत्यर्पित होने की संभावना है। उन्हें भारत वापस लाने की चिंताओं पर उनका विचार 65 वर्षीय फरार हीरा व्यापारी को बेल्जियम में गत शनिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आया था। एएनआई से बात करते हुए हरिप्रसाद ने याद किया था कि कैसे चोकसी पहले कानूनी कार्यवाही से बचने में कामयाब रहा ? जब उसे हिरासत में लिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रत्यापण करना कोई आसान काम नहीं है। चोकसी का बटुआ भरा हुआ है और वह यूरोप में सर्वश्रेष्ठ वकीलों को नियुक्त करेगा ताकि विजय माल्या की तरह प्रक्रिया से बचा जा सके। मुझे नहीं लगता कि भारत के लिए उसे वापस पाना आसान होगा। क्या एंटीगुआ से बेल्जियम तक भगोड़े मेहुल चोकसी को आखिरकार भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा? जब वह एंटीगुआ (डोमिनिका) और अन्य द्वीपों में पकड़ा गया था तो वह इससे बाहर निकलने का प्रबंधन कर सकता था क्योंकि उसके पास वकीलों का एक बेड़ा है लेकिन मैं कामना करता हूं और आशा करता हूं कि इस बार भारत सरकार सफल होगी । ऐसा हरिप्रसाद ने कहा था। उन्होंने यह भी बताया कि चोकसी द्वारा कथित तौर पर 100 से अधिक फ्रेंचाइजी को धोखा दिया गया था । जिनमें से कई ने विभिन्न भारतीय शहरों में मामले दर्ज किए थे। पीएनबी घोटाले के व्हिसलब्लोअर ने कहा कि वास्तव में ऐसा हुआ क्योंकि वह कानून के चंगुल से दूर होने के लिए काफी चतुर थे। उन्होंने आगे की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि भारत में कानूनी प्रणाली निस्संदेह बहुत महान है लेकिन प्रत्यर्पण प्रक्रिया उस देश पर निर्भर करती है । जिसके साथ हम काम कर रहे हैं। यह मामला आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके पास इतना पैसा है। ◆News by √•Gold Dust News•

Comments