*Gold...सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*Gold...सोना 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/ रिपोर्टस्पर्श देसाई】मजबूत वैश्विक रुझानों और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते भारत में सोने की कीमतें 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी। चांदी में भी तेजी आई और यह पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। स्थानीय बाजार सूत्रों के अनुसार वैश्विक रुझानों में मजबूती के बीच 13 मार्च गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 600 रुपये बढ़कर 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु बुधवार को 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये बढ़कर 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यह 88,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 20 फरवरी को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 50 रुपये बढ़कर 89,450 रुपये और 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतें भी 1,000 रुपये बढ़कर करीब पांच महीने के उच्च स्तर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं थी। पिछले बाजार बंद में सफेद धातु 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार में शाम के सत्र में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 210 रुपये या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 86,896 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा था कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना सुरक्षित निवेश की मांग और उम्मीद से कम अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया था जिससे इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में और ढील दिए जाने के मामले को बल मिला था। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 11.67 डॉलर या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 2,946.44 डॉलर प्रति औंस हो गया था। गांधी ने कहा कि व्यापारी अब समग्र मुद्रास्फीति के बारे में अधिक संकेतों के लिए साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और पीपीआई/कोर पीपीआई (उत्पादक मूल्य सूचकांक) सहित अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। समाचार स्रोत: पीटीआई।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•# सोना# बाजार#


Comments