*घक्का दायक बातमी,सुवर्णकार संघ के पूर्वाध्यक्षक मधुकर चाचड़ का निधन हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*घक्का दायक बातमी,सुवर्णकार संघ के पूर्वाध्यक्षक मधुकर चाचड़ का निधन हुआ*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अखिल भारतीय सुवर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष और मुंबई सुवर्णकार संघ के 'भीष्माचार्य' मधुकर चाचड़ का वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र 97 साल थी । उनके परिवार में दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं। मधुकर चाचड़ ने देश में लागू गोल्ड कंट्रोल एक्ट को रद्द करने के लिए संघर्ष का नेतृत्व किया था। चाचड और उनके सहयोगियों ने इस कानून का तब तक पालन किया जब तक कि इसे निरस्त नहीं कर दिया गया था। उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश स्वर्णकार संघ में भी कई पदों पर कार्य कियाथा । सुवर्णकार संघ ने उन्हें 'सुवर्ण रत्न' की उपाधि से सम्मानित किया। मधुकर चाचड़ शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और पूर्व रेल मंत्री दिवंगत मधु दंडवते के करीबी थे। उनके पार्थिव शरीर को जावेरीबाजार स्थित सुवर्णकार संघ कार्यालय में दर्शन के लिए रखा गया था । उनका अंतिम संस्कार दादर वैकुंठभूमि में किया गया हैं। इस अवसर पर अनेक स्वर्णकार बंधु एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सुवर्णकार संघ के संजय (नाना) वेदक,नंदकुमार लावेकर,संजय पितले,विजय पितले और अदीप वर्नेकर ने चाचड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। मुंबई और महाराष्ट्र सुवर्णकार संघ ने चाचड़ को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे हरि महादेव वैद्य हॉल, दादर में एक बैठक का आयोजन किया है।【Photo By MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust•News Channel•#निधन#चाचड़#सुवर्णकार संघ
Comments