Posts

Showing posts from September, 2023

*एमपी के इंदौर की वारदात : "रिलायंस ज्वेलर्स" में चोरी करने वाला पकड़ा गया: सुनार ने बेची 10 लाख की ज्वैलरी की गई जब्त*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*एमपी के इंदौर की वारदात : "रिलायंस ज्वेलर्स" में चोरी करने वाला पकड़ा गया: सुनार ने बेची 10 लाख की ज्वैलरी की गई  जब्त*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मध्यप्रदेश के इंदौर की विजय नगर पुलिस ने सी-21 मॉल के सामने बिल्डिंग में आई हुई एक ज्वेलरी के शॉप में चोरी करने के मामले में एक सुनार को पकड़ा और आरोपी के पास से लाखों रुपए कीमत की सोने की ज्वैलरी बरामद की गई । ज्वैलरी देखने के दौरान आरोपी ने यह सोने की ज्वैलरी चुराई थी। पुलिस ने सराफा के धान गली से ज्वैलरी जब्त कर ली है लेकिन सुनार को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया हालांकि अब मामले के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद विजय नगर पुलिस सुनार को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है। विजय नगर पुलिस ने 21 मॉल के सामने सत्यराज बिल्डिंग के "रिलायंस ज्वेलर्स" से करीब 160 ग्राम सोने के ज्वैलरी चोरी हुई। जिसमें आदिल मंसूरी की शिकायत पर गजेंद्र सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गजेंद्र खुद को सुनार बताता है। गजेंद्र सराफा और गांधीनगर में अपने भाई के साथ सोने चांदी का काम भी करता है। वह यहां ज्वैलरी देखन...

*एमपी,रतलाम: भाजपा के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में 5 करोड़ की चोरी,इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी मिली ज्वैलरी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*एमपी,रतलाम: भाजपा के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में 5 करोड़ की चोरी,इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी मिली ज्वैलरी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मध्यप्रदेश के रतलाम- जावरा 16 सितम्बर को भारी बारिश के बीच बीति रात जावरा शहर में बदमाश ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया था। एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाश करीब पांच करोड़ के लगभग के सोना- चांदी के आभूषण ले उड़े थे। बदमाशों ने यह वारदात रतलाम के भाजपा पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की सर्राफा दुकान में करोड़ों की चोरी की गई।  कई किलो सोने और चांदी के आभूषण ले उड़े बदमाश, इतनी बड़ी चोरी कि रास्ते में बिखरी पडी थी ज्वेलरी । रतलाम- जावरा में 16 सितम्बर भारी बारिश के बीच बीति रात को  जावरा शहर में बदमाश ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे देकर एक सराफा दुकान में घुसकर बदमाश करीब पांच करोड़ के लगभग के सोना- चांदी के आभूषण चप्पत हो गए थे। बदमाशों ने यह वारदात भाजपा के प्रदेश नेता के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे की सर्राफा दुकान पर धावा बोलते हुए अंजाम दिया था।  जानकारी के अनुसार जावरा म...

*बुलियन बाजार की अनी बुलियन ने शेल कंपनियों में भेजे थे 1350 करोड़ रुपये, मनि लांड्रिंग का मामला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बुलियन बाजार की कंपनी अनी बुलियन ने शेल कंपनियों में भेजे थे 1350 करोड़ रुपये, मनि  लॉन्ड्रिंग  का मामला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश में मनि  लॉन्ड्रिंग  का मामला सामने आया है । उत्तर प्रदेश के लखनऊ प्रदेश के निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाली बुलियन बाजार की कंपनी अनी बुलियन कंपनी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि इस अनी बुलियन कंपनी के संचालकों ने निवेशकों की जेब से निकाले गए करीब करीब 1350 करोड़ रुपये शेल कंपनियों में भेजे थे। बाद में इस रकम को अपने करीबियों के बैंक खातों में भेजकर बेशकीमती संपत्तियों की  खरीदारी हुई थी। इस प्रकरण में ईडी 18 सितंबर सोमवार को घोटाले के मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निहारिका सिंह गुप्ता से पूछताछ कर सकती हैं। ईडी ने उनको चौथी बार नोटिस देकर तलब किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि निहारिका सिंह के खातों में भी करोड़ों रुपये की रकम भेजी गयी थी । जिससे नोएडा में कुछ संपत्तियों को खरीदा गया था।  ईडी के अधिका...