*जाने,रहोडियम, पैलोडियम और प्लेटिनम और टिटेनियम के बारे में,विस्तार से*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*जाने,रहोडियम, पैलोडियम और प्लेटिनम और टिटेनियम के बारे में,विस्तार से*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 धातु खनिज पदार्थों से बने होते हैं । जैसे सोना ,चांदी, पीतल, तांबा आदि यह सभी मूल्यवान धातु होती हैं । आसान सी भाषा में कहें तो जो तत्व चमकदार होते हैं, जिसमें आघातवर्धनीय गुण हो जिस में तनन क्षमता अधिक हो और जो ऊष्मा और विद्युत की सुचालक हो साथ ही ठोस अवस्था में पाई जाती हो तो वह धातु कहलाती है, जैसे लोहा ,पोटेशियम ,सोडियम, तांबा, आदि । धातु प्राय: ठोस होते हैं । धातु कठोर होता है अपवाद सोडियम जिसे चाकू से काटा जा सकता है । Ga एवं Cs एसे धातु है। जो हथेली पर रखने पर पिघल जाते हैं। किसी भी धातु में विशेष प्रकार की चमक होती है। धातु ऊष्मा तथा विद्युत का सुचालक होते है। धातु आघातवर्धनीय होते हैं, अर्थात इन्हे पीट कर इनकी पतली चादर बनाई जा सकती है । धातुओं में तन्यता के गुण दिखाते हैं. अर्थात इनसे तार बनाए जा सकते हैं। धातु को पीटने पर एक विशेष प्रकार के गुण उत्पन्न होते हैं। धातु ध्वनिक होते हैं अर्थात इनसे ध...