*मुंबई में सिल्वर प्रदर्शनी का महाराष्ट्र के मंत्री लोढाजी के हाथों हुआ भव्य उद्घाटन,500 स्टाल और डेढ़ लाख से अधिक डिजाइनें देखने को मिली*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*मुंबई में सिल्वर प्रदर्शनी का महाराष्ट्र के मंत्री लोढाजी के हाथों हुआ भव्य उद्घाटन,500 स्टाल और डेढ़ लाख से अधिक डिजाइनें देखने को मिली*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 जीईसी इंडिया के तत्वावधान में चांदी की भव्य प्रदर्शनी 8 जून से 11 जून 2023 तक मुंबई- बीकेसी में जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई है। । 8 जून को सुबह इस सिल्वर शो का उद्घाटन महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री श्री मंगल प्रभात लोढ़ा के कर कमलों द्वारा हुआ था । इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के सहयोग से आयोजित इस सिल्वर शो में प्रदर्शकों के 500 से अधिक स्टाल है.यहां डेढ़ लाख से अधिक डिजाइनें प्रदर्शित हुई है । इस b2b सिल्वर शो मे 25 से 30 हजार ट्रेड डे्गेट के आने की संभावना है,ऐसा इब्जा के नेशनल प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी ने कहा । उद्घाटन समारोह में कल्याण ज्वेलर्स,मलबार गोल्ड और जॉय अलुकास की अग्रणी प्रतिभाएं उ्त रही थी।
इब्जा के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट चेतन कुमार मेहता ने कहा कि यहां कलात्मक और नयनाकर्षक सिल्वर ज्वेलरी की मास्टरपीस प्रदर्शित हुई है ।विख्यात कलाकारों और डिजाइनरों का विशिष्ट सर्जन यहां दिखाई देता है । यहां हार,ब्रेसलेट,अंगूठी,अर्निंग्स की कलात्मक विशाल श्रेणी प्रदर्शित हुई है । जहां सिल्वर आर्टीफैक्स का अनोखा प्रदर्शन दिखाई देता है.इसमें डेकोरेटिव आइटम,स्कल्पचर और होम डेकोर के विशिष्ट आइटम दिखाई देते हैं.कीमती धातुओं के साथ समृद्ध कला विरासत यहां प्रदर्शित हुई है । इब्जा के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा कि यहां चांदी का सौंदर्य और कला विरासत दिखाई देती है । इतनी सबसे बड़ी चांदी की प्रदर्शनी से मुंबई सिल्वर दस्तकारी के हब के रूप में उभर कर आया है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Gold Dust •News Channel•#उदधाटन

Comments