*जीजेसी और मुंबई हालसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के संयुक़्त तत्वावधान में मुंबई में ज्वैलर्स मिट का कार्यक्रम संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*जीजेसी और मुंबई हालसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन के संयुक़्त तत्वावधान में मुंबई में ज्वैलर्स मिट का कार्यक्रम संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महानगर मुंंबई में जीजेसी और मुंबई हालसेल गोल्ड ज्वैलर्स एसोसिएशन (एमडब्ल्यूजीजेए) के संयुक़्त तत्वावधान में मुंबई जावेरी बाजार में टीबीजेड के शो रुम के सामने,कपड़ा बाज़ार का विमल हॉल में एक विशेष संगोष्ठी "ज्वैलर्स मिट"के नेजा तले आयोजित की गई। इस सेमिनार में विषय था,एचयूआईडी और पीएमएलए ।

 इस विषय पर  वक़्ता सीए भाविन मेहता (कानूनी सलाहकार: जीजेसी) ने पावर प्वाइंट प्रोजेक्शन पर उपस्थित जावेरी बाजार के ज्वैलर्सो को अच्छी जानकारी दी थी । कार्यक्रम 18 अप्रैल 2023 को 04.00 बजे से शुरू हुआ था, जो देर शाम तक चला था  ।
 

कार्यक्रम दो हिस्सों में था जिसके तहत पहले छह डिजीट वाले एचयूआईडी हालमार्किंग पर विस्तार से जानकारी दी गई थी। जबकि दूसरे हिस्से में मनिलांड्रिंग के कानून पीएमएलए पर बताया गया था। 

कार्यक्रम में जावेरी बाजार के ज्वैलर्सो की अच्छी खासी भीड़ उपस्थित रही, साथ में मुंंबई के प्रमुख ज्वैलर्स जीजेसी चेयरमैन संयम मेहरा,उपाध्यक्ष राजेश रोकड़े, दिनेश जैन,हालसेल गोल्ड़ एशो.के अध्यक्ष प्रकाश जैन,ईब्जा के पूर्व मुंंबई अध्यक्ष विनोद वडाला,चैन्स एंड चैन्स के वसंतराज बिरावत,प्रफुल्ल राणावत, मास्तर चैन्स के मदन कोठारी,रुचिता चैन्स के किशनलाल राठौर, संकेत ज्वैलर्स के अनिल जैन,नीतिन खंडेलवाल और दूसरे बडे़ ज्वैलर्सो की उपस्थिति रही थी। पूरा सेमिनार  माहिती सभर रहा था । कार्यक्रम में सवाल जवाब हुए थे । आखिर में जीजेसी के साहिल मेहरा ने सब ज्वैलर्सो का आभार जताया था ।

【Photos by MCP】

ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई!√•Gold Dust•News Channel•#सेमिनार#एचयूआईडी#पीएमएलए

Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई