Posts

Showing posts from February, 2023

*बुंदेलखंड में कोयले से मिला हीरा, झांसी पारिछा पॉवर प्लांट में कोयले के ढेर से मिला 2 केजी का डायमंड पत्थर:एक टुकड़ा लेकर अफसर हुआ फरार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*बुंदेलखंड में कोयले से मिला हीरा, झांसी पारिछा पॉवर प्लांट में कोयले के ढेर से मिला 2 केजी का डायमंड पत्थर:एक टुकड़ा लेकर अफसर हुआ फरार*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई)बुंदेलखंड में डायमंड पत्थर यानि कच्चे हीरों को लेकर  होड़ मच गई है ।  झांसी के पारिछा पॉवर प्लांट के अंदर कोयले के ढेर से हीरे जैसा चमकीला पत्थर मिला है । कोयले की छंटाई में लगे मजदूरों को जब यह चमकीला पत्थर मिला तो उसे झपटने को होड़ मच गई । बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर तो उसके टुकड़े अपने साथ लेकर घर चले गए थे। जैसे ही इस बात की भनक प्लांट के अधिकारियों को मिली तो बचे हुए चमकीले पत्थर को अपने कब्जे में ले लिया था।   इस बीच एक इंजीनियर ने अधिकारियों से परिक्षण की बात कहकर उसे लेकर फरार हो गया था । वहीं पारिछा पॉवर प्लांट प्रशासन के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि जो धातु बरामद हुई है,उसका परीक्षण प्रथम दृष्टया कराया गया है । अभी तक जो बात आई है उसमें वह हीरा नहीं है । बरामद चमकीली धातु का परीक्षण कराया जाएगा तब जाकर कह पाना आसान होगा कि यह बरामद धातु हीरा है या फिर कुछ औ...

*मुंबई के गोरेगांव में जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी का एक्स्पो हुआ संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई के गोरेगांव में जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी का एक्स्पो हुआ संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)महानगर मुंबई के गरिमा पूर्ण उपनगर गोरेगांव के एनएससी ग्राउंड के हाल नंबर 4 में मुंबई की केएनसी सर्विस द्रारा आयोजित "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्स्पो" यानि "जेएमएआइआइई" के एक एक्स्पो का आयोजन संपन्न हुआ । इस शो में ज्वैलरी के उत्पादकों,व्यापारियों और ज्वैलरी कारीगरों भारी दिलचस्पी दिखाते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस शो का उद्घाटन भी शानदार तरीके से हुआ था बाद में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस शो की आयोजक एमडी श्रीमती क्रांति नागवेकर ने इस शो विशेषता बताते हुए कहा कि हमारे इस आयोजन का यह दूसरा एडिशन था । यह  भारत का सबसे बड़ा ज्वैलरी मशीनरी एक्स्पो था। इसमें विदेश के करीब 60 स्टाल्स थे। दूनिया में भारत के अलावा ज्वैलरी मशीनरी और टूल्स का शो कही नहीं होता। इस शो का आयोजन  फरवरी के दिनांक 10 से 13 तक "बोम्बे एग्जीबिशन सेन्टर, नेस्को ग्राउंड" में जोर शोर से आयोजित हुआ था। इस एक्सपो में ...

*भारत का ज्वेलरी का कारोबार दुबई चला जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी: संयम मेहरा चेयरमैन जीजेसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*भारत का ज्वेलरी का कारोबार दुबई चला जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी: संयम मेहरा चेयरमैन जीजेसी*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) इस बजट में भारतीय आभूषण और हीरा व्यापार को किसी तरह की सुविधा नहीं दी गई है । इसकी वजह से व्यापारियों में नाराजगी देखी गई है। जीजेसी यानि*जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल के चेयरमैन संयम मेहरा* ने हीरा-आभूषण उद्योग के *पारसमणि साप्ताहिक* के 24वें वर्षगांठ विशेष अंक का लोकार्पण करते हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोने का आयात कम हुआ है लेकिन तस्करी बढ़ी है । संसार में भारत सोने का नंबर वन खरीदार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में ढाई प्रतिशत शुल्क कम किया है लेकिन कृषि के नाम पर सोने पर शुल्क 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है लेकिन व्यापारियों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ है ।  यदि आप विदेश से किसी भी प्रकार की वस्तु खरीदते हैं तो उस पर कर लगता है लेकिन यदि आप इस वस्तु को अपने देश में लाते हैं तो आपको कर के रुपयों को मुआवजे के रूप में वापस मिल जाता है। जिसके कारण स्वरुप विदेशी हमारे जेवर नहीं खरीदते। भारत में बनी एक चैन एक लाख रुपए में बिकती है। ...

*मुंबई हीरा बाजार का लिडींग पेपर "पारसमणि" के विशेषांक का हुआ लोकार्पण...*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई हीरा बाजार का लिडींग पेपर "पारसमणि" के विशेषांक का हुआ लोकार्पण...*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)मुंबई हीरा बाजार के मुखपत्र "पारसमणि" अखबार के 23 साल पूरे होने पर 24 वें साल का विशेषांक का लोकापर्ण जीजेसी यानि कि "जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल" के चेयरमैन संयम मेहरा के वरद हाथों हुआ।  इस अवसर पर अखबार के प्रधान संपादक जयंतीलाल शाह, मुंबई जैन पत्रकार संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र् मेहता,नाईन डायमंड के सीईओ संजय शाह, विवा इंटरनेशनल (हांगकांग) के सीईओ निखील शेठ, डायमंड कटर ऐशो. के अध्यक्ष हेमेन्द्र शाह के साथ "मुंबई डायमंड मरमन्ट एशोशिएशन" के पदाधिकार लोग,जिसमें सेक्रेटरी राजन परिख,कारोबारी सदस्य हितेश शाह,अरविंद शाह, हसमुख शाह के साथ एमडीएमए एडवायजरी बोर्ड के मुकेश बाबुलाल शाह और पत्रकार स्पर्श देसाई और तथा जगदीश जैन उपस्थित रहे थे। इस अवसर पर संयम मेहरा,संपादक जयंतीलाल शाह,सिल्वर किंग संजय अगरवाल,गोल्ड किंग साहिल मेहरा,संजय शाह,हेमेन्द्र शाह,मुकेश बाबुलाल शाह आदी ने अपनी बात रखी थी । सब ने जयंती भाई के सार्थक प्रयासों क...

*मुंबई सुवर्णकार संघ की और आयोजित मेडिकल कैंप हुआ संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई सुवर्णकार संघ की और आयोजित मेडिकल कैंप हुआ संपन्न*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई (मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई)महानगर मुंबई की जवेरी बाजार स्थित धनजी स्ट्रीट में मुंबई सुवर्णकार संघ की और एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन संघ के कार्यालय में हुआ । इस मेडिकल कैंप में दोपहर दो बजे तक भारी संख्या लोगों अपना चैकअप करवाया था।  कार्यक्रम शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को मुंबई सुवर्णकार संघ द्वारा नाना जगन्नाथ उर्फ नाना शंकरशेट की 220वी जयंती पर मुफ्त आंख की जांच और मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया था। यह आयोजन मुंबई सुवर्णकार संघ की ऑफिस 1,माला रूम नंबर 13, धनजी स्ट्रीट,जवेरी बाज़ार मुंबई 03 सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कैंप का आयोजन था। दौरान आयोजकों में से संस्था के सरचिटनिस अदीप वेर्नेकर ने बताया कि इस आयोजन का कई लोगों ने लाभ उठाया था और दोपहर दो बजे तक करीब 150 लोगों ने अपने स्वास्थ्य को लेकर उपस्थित डॉक्टर्स से मिले थे। इसमें कई लोग ज्वेलरी कारागिर थे तो बीएमसी के कर्मचारियों के साथ साथ आम जनता भी थी। कुछ लोग कलवा से आएं थे।  इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुंबई सुवर्णकार संघ के सरचिटनिस ...

*मुंबई में हुआ जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी की प्रदर्शनी के लिए रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
*मुंबई में हुआ जेम्स एंड ज्वैलरी की मशीनरी की प्रदर्शनी के लिए रोड़ शो*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई  (मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई)महानगर मुंबई के जवेरी बाजार स्थित विमल सभागृह में  शनिवार 4 फरवरी शाम को केएनसी सर्विस द्रारा आयोजित "ज्वैलरी मशीनरी एंड अलाइड इंडिया इंटरनेशनल एक्स्पो" यानि "जेएमएआइआइई" के एक रोड़ शो का आयोजन किया गया था। इस रोड़ शो में ज्वैलरी के उत्पादकों,व्यापारियों और कारीगरों भारी दिलचस्पी दिखाते हुए बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस शो की कन्वीनर श्रीमती क्रांति नागवेकर ने इस शो विशेषता बताते हुए कहा कि यह इस आयोजन का दूसरा आयोजन हैं । यह शो का आयोजन इस फरवरी के दिनांक 10 से 13 तक "बोम्बे एग्जीबिशन सेन्टर नेस्को ग्राउंड" में होगा । इस इसमें करीब 350 स्टाल्स होंगे, जो सभी अलाइड और ज्वैलरी मशीनरी के साथ साथ ज्वैलरी टूल्स, लोजिस्टिक,कास्टिंग,मशीनरी,ड्रायर,फैशन ज्वैलरी,होलमार्क सेटप, सेफ लोकर्स सोफ्टवेयर वेइंगस्कैल आदी के होंगे। इस शो में तीन दिनों तक ज्ञान वर्धक सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आप हिस्सा लेकर इस क्षेत्र की जानका...