मुंबई : हीरा व्यापारी ने की आत्महत्या, बिल्डिंग से लगाई छलांग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
◆Photo by Agency◆
दक्षिण मुंबई के ओपेरा हाउस के पास जूनी हीरा बाजार पंचरत्न के पास कि बहु मंजिला इमारत प्रसाद चैंबर के 15 वें मजलें से कल मंगलवार 18 फरवरी के दिन की सुबह को 9/30 एक 60 वर्षीय हीरा व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। इस हीरा व्यापारी का नाम धीरेनभाई चंद्रकांत शाह बताया जाता हैं । पुलिस सुत्रों के कहने अनुसार पुलिस को शाह के कार्यालय से एक पत्र मिला जिसमें लिखा था कि मैं अपनी मौत के लिए जिम्मेदार हूं।
धीरेनभाई शाह नेपेंसी रोड पर मातृऋषि भवन में रहते थे। मंगलवार की सुबह को वह हमेशा की तरह कार्यालय जाने के लिए घर से निकल गये थे । वह अपने कार्यालय के ओपेरा हाउस में प्रसाद चैंबर की 15वीं मंजिल से कूद गये थे । उन्हें तुरंत जे.जे. अस्पताल में भर्ती था। हालांकि भर्ती होने से पहले उनका निधन हो गया। उनके शव को शवों परीक्षण गृह के लिए भेजा गया हैं । ऐसा पुलिस ने कहा था।
'मैं अपनी मौत के लिए जिम्मेदार हूं। किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। ऐसी सुसाइड नोट भी पुलिस कोबरामद हुई थी । डी बी मार्ग पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत दर्ज की है और आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Gold Dust News Channel # Gdnc●के लिए...

Comments