जनवरी 2019 में सोने की आयात 64% बढ़ी / रिपोर्ट:स्पर्श देसाई

News For Gold &Diamond Industry..
Report by Sparsh Desai/Photos by Google.
मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
शादियों के मौसम के मद्देनजर ज्वेलर्सो के लिए सोने की खरीदारी बढने से इस साल जनवरी में भारत के सोने की आयात  5 साल के ऊपर तक पहुंच गई थी।
जनवरी 2019 में सोने के आयात 64% बढ़कर 46 टन हो गई थी । ऐसा जवेरी बाजार के प्रमुख बूलियन व्यापारीयों ने बताया था ।
हालांकि यह आयात साल 2018 के दिसंबर महीने की तूलना में 60 टन तक कम रही थी ।
शादियों की मौसम के दौरान भारतीय लोग विभिन्न मुहर्तो पर सोने की खरीदारी को शगून मानते हैं । इसलिए लोग सोने में खरिदारी करते हैं ।
अब शादियों की मौसम शुरू हो गई हैं । जबकि मई महीने में अक्षय तृतीया के मद्देनजर इस महीने में सोने की सब से ज्यादा खरिदारी होती हैं ।
WGC यानि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक "इस साल भारत में मई महीने में जो लोस के चूनाव आ रहें हैं और लोगो की खर्च कर शक्ति बढ़ने से सोने की डिमांड में रिक्वरी होगी ।"
साल 2018 के आखरी महिने दिसंबर में वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डिरेक्टर पी.सोम सुंदरम् ने बताया था कि "चूनाव का मतलब यानि खर्च ,इससे आय का पून:वितरण होगा ।"
साल 2018 में भारत के सोने के आयात खास डिमांड वाली नहीं थी, क्योंकि ग्रामीण लोगों की आय गिरी थी और रुपए का मूल्य भी गिरा था । इसीलिए भारत की 2018 की सोने की रिमांड कम रही थी । ऐसा इंटीग्रेट डेरिवेटिव्झ एंड कमोडिटीज लिमिटेड के कॉमेडिटरी और करंसी के हेड हरीश गलीपेल्ली ने बताया था ।
आगे श्रीमान हरीश ने कहा था कि "किसानों का सीधा रोकडे का फायदा और चुनाव करीब होने से ग्रामीण लोगों के हाथ में नगद रुपया बढ़ेंगा । जिसके तहत सोने में इस साल डिमांड बढ़ सकती हैं ।
हालांकि प्रमुख जोखिम वृद्धि का पहलूं हैं, क्योंकि ज्यादा दामों की असर इन वृद्धि पर होगी ।"
आगे उन्होंने यह भी कहा था कि "मुंबई में इस साल 4 फरवरी को बेंचमार्क गोल्ड फ्यूचर्स बढकर प्रति 10 ग्राम रूपया 36,646  हुआ था । जो सितंबर 2013 के बाद सबसे ज्यादा हैं और  साल 2018 के रूपया 35,074 के रिकॉर्ड से आंशिक थोड़ा कम है ।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई  √• गोल्ड ड़स्ट न्यूज चैनल • के लिए


Comments

Popular posts from this blog

*सोने की विजय: कैसे संपत्ति के सम्राट ने अमेरिकी राजकोष को गद्दी से उतार दिया*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*सोने के दामों में हालिया जबरदस्त उछाल के पीछे एक नहीं बल्कि कई वैश्विक और घरेलू कारक जिम्मेदार*/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

*भारतीय हीरा उद्योग पर टैरिफ का गहरा असर,मांग में भारी गिरावट,लाखों कर्मचारियों ने छोड़ा काम*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई