मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई सभी स्वर्णकार ज्वेलर्स भाइयों को दिल्ली के इंडिया ज्वेलर्स फोरम बोर्ड़ ने अनुरोध किया है कि इस विषय को बहुत गंभीरता से लें, देश के अंदर ज्वेलर्स स्वर्णकार द्वारा ना केवल सोना बल्कि ज्वेलरी कि मूवमेंट को रोककर परेशानी खड़ी की जा रही है । यह इज ऑफ डूइंग बिजनेस सिद्धांत का सरासर उल्लघंन हैं । जीएसटी का उद्देश्य इज ऑफ डूइंग बिजनेस था ।जीएसटी में यह निर्धारित कर दिया गया था की ज्वेलरी और कीमती धातुओं की मूवमेंट या डिलीवरी चालान और या इनवॉइस के साथ वैद्य है । ई वे बिल स्वर्ण और ज्वेलरी इत्यादि मूवमेंट पर लागू नहीं है । जब पूरे देश के अंदर सड़कों पर हर किसम के माल की आवाजाही अगर वैद्य डॉक्यूमेंट साथ हो रही है ,तो उसे कहीं भी रोके जाने की मनाही है । चेक पोस्ट से भी हटा दी गई है । ऐसी स्थिति में केवल ज्वेलर्स गुड्स को वैध डॉक्यूमेंट होने के बावजूद वेरिफिकेशन के लिए रोकना सरासर अन्याय है । ना केवल पुलिस और कस्टम बल्कि इनकम टैक्स की तरफ से भी मूवमेंट के दौरान ज्वेलरी या सोना हीरा इत्यादि मिलने पर चाहे वह...