*खदान में हो रही थी खुदाई,अचानक दिखा बड़ा सा क्यूब, निकाल कर पानी से साफ किया तो एक बहुत बड़ा पाइराइट क्रिस्टल मिला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*खदान में हो रही थी खुदाई,अचानक दिखा बड़ा सा क्यूब, निकाल कर पानी से साफ किया तो एक बहुत बड़ा पाइराइट क्रिस्टल मिला*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एक पाइराइट क्यूब कि खदान में खुदाई करते समय कुछ लोगों को एक चौंकाने वाली आकृति दिखाई दी । उन्हें एक बड़ा सा क्यूब दिखाई दे रहा था। जब उन्होंने उसे निकालकर पानी से साफ किया तो उन्हें एक बहुत बड़ा पाइराइट क्रिस्टल मिला जिसका आकार बहुत ही सुंदर लेकिन हैरान करने वाला था। इसका वीडियो वायरल हो गया है । कुदरती खदानों में अनमोल अनूठी और खूबसूरती पत्थर या रत्न मिलना किसी लॉटरी जीतने से कम नहीं होता है। ऐसी चीजों का मिलना आसान भी नहीं होता है। इसमें अक्सर बहुत ही ज्यादा समय भी लगता है। ये बिना किसी प्लानिंग के अचानक ही मिलती हैं लेकिन जब इस तरह की चीज मिलती है तो खोजकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं होता है और इन्हें देखने भी दूसरों के लिए भी सुकून और खुशी का कारण बन जाता है। एक वायरल वीडियो में शानदार आकृति वाला पाइराइट का क्रिस्टल मिला है। जिसका आकार काफी बड़ा है। वीडियो के कैप्शन मे लिखा गया है कि हमें मिला अब तक का सबसे बड़ा पाइराइ...