*नवंबर में निर्यात 27.16 फीसदी बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर पर पहुंचा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*नवंबर में निर्यात 27.16 फीसदी बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर पर पहुंचा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग सामान और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन के कारण नवंबर में भारत का व्यापारिक निर्यात 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हो गया हैं । जो 14 दिसंबर मंगलवार को आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है। नवंबर 2020 में निर्यात 23.62 बिलियन अमरीकी डॉलर था। नवंबर में आयात 52.94 अरब डॉलर का था । जो एक साल पहले के महीने में 33.81 अरब डॉलर के इनबाउंड शिपमेंट की तुलना में 56.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। नवंबर 2020 में 3.02 बिलियन के मुकाबले *सोने की आयात लगभग 40 प्रतिशत बढ़कर 4.22 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।* वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में व्यापार घाटा 22.91 अरब अमेरिकी डॉलर था। इसकी तुलना नवंबर 2020 में 10.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर से की गई है। अप्रैल-नवंबर 2021 के लिए पण्य निर्यात 263.57 बिलियन अमरीकी डॉलर थी। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 174.16 बिलियन अ...