Posts

Showing posts from February, 2021

√• राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पंचायतीराज के 9000 लिपिकों की होगी पदोन्नति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√• राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पंचायतीराज के 9000 लिपिकों की होगी पदोन्नति / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार 19 फरवरी को बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कनिष्ठ लिपिक के पदों पर कार्यरत लगभग 9000 कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा देने का निर्णय लिया है । सीएम गहलोत ने इसके लिए सम्बन्धित विभाग को वर्ष 2013 में भर्ती हुए कनिष्ठ लिपिकों के संवर्ग के लिए वरिष्ठता निर्धारित करने और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी हैै । 9000 मंत्रायलिक कार्मिकों को पदोन्नति का मिल सकेगा अवसर: सीएम गहलोत ने पंचायती राज विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कनिष्ठ लिपिक संवर्ग में बीते 7 वर्षों से लम्बित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए । इससे पंचायती राज विभाग में नवसृजित पदों पर नियुक्त हुए लगभग 9000 मंत्रायलिक कार्मिकों को पदोन्नति का अवसर मिल सकेगा और यह पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम होगा । पदोन्नति का लाभ देने के लिए संवेदनशील निर्णय: गौरतलब है कि वर्ष 2013 में...

√● व्यापारिक संगठनों का 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का एलान, जीएसटी के गलत प्रावधानों के खिलाफ यह बंद होगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√● व्यापारिक संगठनों का 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का एलान, जीएसटी के गलत प्रावधानों के खिलाफ यह बंद होगा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】एक पत्रकार परिषद में कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स  यानिकी कैट ने यह आरोप लगाते हुए कहा था कि वर्तमान वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतर व सरल कर प्रणाली की कल्पना के ठीक विपरीत दिख रही है। यह एक जटिल प्रणाली है। पिछले चार वर्षों में इसके नियमों में करीब 950 बार हुए संशोधन स्वयं अपनी तस्वीर उजागर हो रही हैं। खुद जीएसटी परिषद भी इस प्रणाली की स्थिरता को लेकर आश्वस्त नहीं है लेकिन वह व्यापारियों से उम्मीद जरूर करता है कि वे इसके प्रविधानों का अनुशासन से अनुपालन करें अन्यथा व्यापारियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद हो सकता है। व्यापारियों को इनपुट क्रेडिट से भी हाथ धोना पड़ सकता है और दंड का भी भुगतान करना पड़ सकता है।  इस पत्रकार परिषद में कैट के अध्यक्ष बीसी भरतिया ने इस संदर्भ में कहा कि इससे निराश होकर उनके संगठन ने इस 26 फरवरी को पूरे भारत में व्यापार बंद का एलान किया है । जिसके तहत भारत के व्य...